राजनांदगांव 04 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश के अनुसार राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत 11 जुलाई 2020 को होगी। कोरोना कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो नेशनल लोक अदालत का आयोजन निरस्त किया गया था। जिसके कारण लंबित मामलों के निराकरण एवं पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विशेष ई-लोक अदालत आयोजित की जा रही है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत जिला के साथ-साथ तालुक स्तर में भी किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से लंबित सिविल वाद प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, पारिवारिक मामले, राजनीामा योग्य आपराधिक प्रकरणों एवं अन्य राजीनामा योग्य मामलों का निराकरण किया जाएगा।विशेष ई-लोक अदालत के माध्यम से कोरोना कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति को ध्यान रखते हुए 11 जुलाई 2020 को न्यायालय सीधे ऑनलाइन के माध्यम से अधिवक्ता द्वारा पक्षकारगण अपने निवास स्थान या अपने अधिवक्ता के निवास स्थान से न्यायालय में सीधा सम्पर्क कर सकते है। इस दौरान उनसे संपर्क स्थापित होने पर तथा उनकी सहमति लेने पर ही राजीनामा उपस्थित नहीं होते है तो उनका राजीनामा आवेदन समाप्त समझा जाएगा और प्रकरण आगामी कार्रवाई के लिए नियत किया जाएगा।
