राजनांदगांव। प्रदेश एवं जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद आज शनिवार को राजनांदगांव जिले मेंं राहत भरी खबर देखने को मिली जिसमें आज जिले के लगभग 23 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जावेगा। वही दूसरी ओर कोरोना की जांच के लिए भेजी गई रिपोर्ट में से दोपहर तक 616 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। जो राजनांदगांव जिले के लिए राहत की खबर है।
