Home मध्य प्रदेश आगजनी से निपटने के लिए दिया प्रशिक्षण

आगजनी से निपटने के लिए दिया प्रशिक्षण

8

बड़वानी

संयुक्त कलेक्टर बड़वानी सोहन कनाश के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आगजनी से निपटने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । जिसमें जिले के समस्त विभागों के कर्मचारियो को प्रशिक्षण प्रदाय किया । प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया गया।

    पहले चरण में अग्नि के प्रकार और बुझाने के प्रकार का प्रशिक्षण तथा दूसरे चरण में डिमॉन्सट्रेशन/मॉक ड्रिल की गई। प्रशिक्षण के दौरान अग्नि शमन उपकरण का विधिवत उपयोग तथा आग लगने पर आग पर कैसे काबू पाकर दुर्घटना को रोका जा सके जानकारी प्रदाय की गई। कार्यशाला का संचालन जिला सेनानी बड़वानी शरद चंद्र राय, प्लाटून कमांडर मुकेश मीना, जिला सलाहकार बड़वानी निखिलेश बरोरे, एसडीईआरएफ टीम द्वारा किया गया ।

Previous articleलाहरगुआ में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी ने एक आम सभा कर बाटे आमंत्रण पत्र
Next articleअयोध्या : पर्यटन का अद्भुत विकास किंतु आध्यात्म, आस्था और भक्ति में कमी