राजनांदगांव। नेशनल हाईवे से लगे ग्राम कोपेडीह ( देवादा) में स्वच्छ सरोवर योजना के तहत ग्राम कोपेडीह के पैठुउ तालाब , माना तालाब की साफ-सफाई सरपंच श्रीमती यमुना (वीणा) साहू की अगुवाई में की गई। सरपंच श्रीमती यमुना साहू ने गांव की तालाब की सफाई करते हुए कहा की अगर हम आसपास सफाई नहीं रखेंगे तो बीमारी होने का डर लगा रहता है हमारे आसपास गंदगी रहेगी उतना ही हम कभी भी स्वस्थ नहीं रह पाएंगे और हमें स्वास्थ से संबंधित परेशानियां होगी। हमे स्वयं अपने आस-पड़ोस, आंगन बगीचे को साफ रखना चाहिए और दुसरो को भी सफाई के प्रति जागरूक करना चाहिए। देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास कूड़ा कचरा ना फेंके। महात्मा गांधी जी ने भी स्वच्छता पर काफी जोर दिया था। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई हमारे जीवन में बेहद आवश्यक है । बच्चों को स्वच्छता के महत्व के विषय में अवगत कराना चाहिए, स्वच्छता के महत्व को सभी को समझना और उसका पालन करना जरूरी है ।मनुष्य को अपने आस-पड़ोस की साफ सफाई करनी चाहिए जैसे हम अपने घरों को साफ रखते हैं। साफ सफाई कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती यमुना साहू , पंच सरपंच प्रतिनिधि व पंच चन्द्रकांत साहू , जनपद पंचायत राजनांदगांव से जनक शुक्ला वरिष्ठ करारोपण अधिकारी , पंचायत सचिव वंदना देशमुख,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष चुनेश्वर साहू ,मनरेगा अंतर्गत कार्यरत मजदूर ,महिला समूह ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,रोजगार सहायक गिरीश ठाकुर ,एवम अन्य ग्रामीण जनो की उपस्थिति रही।
