राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार व प्रदेश महामंत्री व शहर कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसौदिया जी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 21 मई रविवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा स्व.राजीव गांधी जी की 32वीं पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि शहर कांग्रेस द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में 21 मई को सुबह 10 बजे आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर कांग्रेसजनों द्वारा प्रकाश डालते हुए संगोष्ठी सभा के माध्यम श्रद्धांजलि अर्पित कर आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने शहर में निवासरत छग के निगम, मंडल, आयोग के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, महापौर, निगम अध्यक्ष, पार्षदगण, एल्डरमैन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई तथा कांग्रेस के समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण व आमजन से उपस्थिति की अपील की है।
