डोंगरगाव- विधायक दलेश्वर साहू के द्वारा पिछड़ावर्ग प्राधिकरण से स्वीकृत कबीर कुटी के जीर्णोद्धार हेतु साहू समाज अर्जुनी के लिए सामुदायिक भवन,निर्मलकर समाज के लिए सामुदायिक भवन,हल्बा समाज के लिए सामुदायिक भवन,सोनकर समाज के लिए सामुदायिक भवन,कर्मा मंच हेतु टाइल्स व ग्रील निर्माण,ग्राम पैरी में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन का कार्यक्रम ग्राम अर्जुनी व पैरी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी टिकेश साहू जनपद अध्यक्ष थे। विशेष अतिथी श्रीमति इंदुमती साहू सभापति जिला पंचायत, अमरनाथ साहू पूर्व महामंत्री जिला साहू संघ, हेमंत साहू तहसील अध्यक्ष डोंगरगांव,मोहनीश साहू जनपद सभापति डोंगरगांव, चेतन दास साहू अध्यक्ष ब्लॉक कॉंग्रेस कमिटी, हुकुम चंद जैन, किसुन साव अध्यक्ष ग्राम समिति, फेरु राम जी इन्दोरिया ग्राम पटेल अर्जुनी, भैया लाल साहू अध्यक्ष ग्राम साहू समाज अर्जुनी, मूलचन्द्र साहू संयोजक तहसील साहू संघ डोंगरगांव, चुनेश्वर साहू मण्डल अध्यक्ष घोरदा,महेश साहू मण्डल सचिव दीवानभेड़ी, द्रौपती साहू सरपंच ग्राम पंचायत अर्जुनी सहित समस्त स्वजातीय बंधुओ के साथ साथ निर्मलकर समाज,हल्बा समाज,सोनकर समाज के पदाधिकारियों सहित ग्राम वासियो की उपस्थिति व सहयोग रहा।कार्यक्रम को टिकेश साहू, इन्दुमति साहू, अमरनाथ साहू, हेमंत साहू, किसुन साव, चेतन दास साहू, हुकुम चंद जैन ने संबोधित किये। सभी अतिथियो ने विधायक दलेश्वर साहू को सभी समाज के भवन निर्माण के लिए अलग अलग राशि स्वीकृत कराने पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रशा. सचिव तहसील साहू संघ डोंगरगांव व सचिव ग्राम साहू समाज श्री लविंद्र साव के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन रेशम साहू व नीलकंठ साहू ने किया।
