राजनांदगांव। 30 अप्रैल सांता मेमोरियल रिहेबलिटी सेंटर भुनेश्वर उड़ीसा (SMRC) के सौजन्य से ग्राम- बखत रेंगाकठेरा में विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाते हुए ग्राम के सरपंच श्रीमति लता कतलम, सी एच ओ पुरषोत्तम चतुर्वेदी सर, आर एच ओ प्रीतम सोनी सर, समाज सेवी दीनदयाल मारकंडेय, राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष मनीष वर्मा व पंच बाई कन्नौजे, मितानिन प्रेरक नमिता वर्मा, चंद्रिका साहू गांव की समस्त मितानिन दीदियां व महिला समूह की सदस्य सिमा साहू , वेदिका जांगड़े अपनी उपस्तिथि देते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।सी एच ओ सर द्वारा कोविड काल मे जो परेशानियां हो रही थी उनकी चर्चा करते हुए बताये की हमे पर्यावरण की हमेशा देखभाल करनी चाहिये साथ ही साथ स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए व जीन जीन का भी कोरोना टीका पूर्ण नही हुआ है वह अपना टिक पूर्ण जरूर कराएं।आर एच ओ सर द्वारा टीकाकरण की पूर्ण जानकारी देते हुए अभिभावकों से कहा कि बच्चों का कोई टीकाकरण नही छूटना चाहिए और नियमित टीकाकरण करवाएं सर द्वारा हर टीके पर विशेष जानकारी दी गयी।फील्ड क्वाडीनेटर कंचना मेश्राम द्वारा SMRC द्वारा चलाये जा रहे दिव्यांक कोविड वेक्सिनेशन सर्वे व नियमित टीकाकरण सर्वे व कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांक भाई बहनों को किस तरह हमारे फील्ड क्वाडीनेटरों द्वारा गाड़ियों, ऑटो व टू विहलर में बिठा कर वेक्सिनेशन सेंटरों तक पहुँचाया गया व उन्हें कोविड वेक्सीन लगवाया गया उसी तरह नियमित टीकाकरण में मितानिन दीदियों के सहयोग से बच्चों के माता पिता से मिलकर छुटे टीकाकरण वाले बच्चो को भी टीकाकरण करवाया जा रहा है। यह कार्य राजनांदगांव जिले में SMRC द्वारा करवाया जा रहा है। सरपंच दीदी RHO और CHO सर द्वारा SMRC की प्रसंशा करते हुए कहा की आप लोगों का कार्य बहुत ही अच्छा है गाओ में कोरोना टीकाकरण जागरूकता व दिव्यांगों को सरकारी लाभ की जानकारी दी जा रही है जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है।फील्ड क्वाडीनेटर कृष्णा मेश्राम, कामिनी राजपूत व कंचना मेश्राम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
