राजनांदगांव। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में अंतर्राष्ट्रीय मैथ्स ओलंपियाड प्रतियोगिता 2022-23 में विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने गणित विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विभिन्न पदक प्राप्त किया। प्रथम रैंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में गुरविंद साहू, यथार्थ कश्यप, कुमकुम साहू, प्रियल राजा, सौम्य खंडेलवाल, शुभ जैन। द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले में ओम जेन, भावेश हिरवानी, श्रेय पटेल, यश वर्मा। तृतीय रैंक प्राप्त करने वाले में मयंक पटेल, जागृत ध्रुव, अक्षत पारख, मानसी श्रीवास्तव ने प्राप्त किया।
साइंस विभाग के प्रमुख व्याख्याता श्री संतू गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में उक्त बच्चों द्वारा सफलता अर्जित की गई। बच्चों की इस विशेष उपलब्धि पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, सचिव श्री हरीश गांधी, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री सूर्यकांत चितलांग्या, प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर द्वारा सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी गई।
उक्त जानकारी शाला की व्याख्याता श्रीमती उषा झा ने दी।
दिनांक : 20 अप्रैल 2023
प्राचार्य
जेएलएम गायत्री विद्यापीठ
केशर नगर, राजनांदगांव
