राजनांदगांव। विगत दिनों रायपुर के दिशा पब्लिक स्कूल में कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में गायत्री स्कूल के कराते खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक, तथा 3 कांस्य पदक पर कब्जा करते हुए स्कूल के साथ-साथ राजनांदगांव जिले को भी गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए शाला के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक जयप्रकाश साहू ने बताया कि शाला के खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन किया गया। स्पर्धा में विजयी खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है- स्वर्ण पदक विजेताओं में मौर्य रजक, मोक्ष साहू, लक्ष रूपनारायण, खुशाल जयसवाल तथा गोपिका चौहान रहें। वहीं रजत पदक विजेताओं में अक्षत मिश्रा, सचेतन चौगुले, भव्य रजक, वारिया टेम्बेकर, खुश चांवड़ा, रूद्र सराफ, सिद्धांत मूंद्रड़ा व भावेश खरे शामिल है। कांस्य पदक खिलाड़ियों में प्राची साहू, प्रियंका चौगुले तथा गोपिका चौहान शामिल है।
शाला की प्राचार्या श्रीमती वत्सला अय्यर के द्वारा प्रार्थना सभा में खिलाड़ियों को मेडल तथा सर्टीफिकेट प्रदान कर उन्हें आशर्वाद दिया।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, सचिव श्री हरीश गांधी, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री सूर्यकांत चितलांग्या, प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को शुभकामनाएं दी गई।
दिनांक : 20 अप्रैल 2023
प्राचार्य
जेएलएम गायत्री विद्यापीठ
केशर नगर, राजनांदगांव
