राजनांदगांव। जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री भागवत साहू ने अपने पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए शंकरपुर निवासी श्रीमती अंजू पूरन साहू को दूसरी बार उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्रीमती साहू ने बचपन से शैक्षणिक, खेलकूद , सांस्कृतिक गतिविधियों में एक अलग ही पहचान बनाई है , जिसका लाभ साहू समाज सहित अन्य समाज के लोगों को मिलेगा । उनके उपाध्यक्ष मनोनयन होने पर बधाई एवम शुभकामनाए देने वालो में जिला साहू संघ के संरक्षक डॉ नीरेंद्र साहू , महामंत्री नीलमणि साहू, जिला उपाध्यक्ष महेश्वर साहू , कोषाध्यक्ष नोबल साहू , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी साहू , श्रीमती मीना देवी साहू , श्रीमती केसरी साहू , श्रीमती पूनम साहू , श्रीमती तारा साहू , न्याय प्रकोष्ठ तहसील संयोजक डॉ महेश साहू , तुलदास साहू , चंद्रशेखर साहू , जिला युवा प्रकोष्ठ संयोजक डीकेश साहू, मनीष साहू , तुषार साहू , ऐश्वर्या साहू , पूर्वी साहू , धार्मिक साहू , मीडिया प्रभारी रूपेंद्र साहू सहित अन्य शामिल है।
