राजनांदगांव। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं, 12वीं के परीक्षाा परिणाम घोषित कर दिये गये। शहर की महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहां पर शहर के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र की छात्राएं पढ़ती है। इन छात्राओं के अभिभावक कोई रिक्शा चलाता है, कोई आटो रिक्शा चलाता है, कोई हमाली मजदूरी करता है, कुछ बच्चों की माताएं रोजी मजदूरी करती है। जिनकी संख्या स्कूल में ज्यादा है। इन बच्चों पर स्कूल की प्राचार्य डा. श्रीमती कृष्णा अग्रवाल इस सत्र में छात्राओं का पढ़ाई स्तर ऊंचा बनाने स्कूल के सारे शिक्षक-शिक्षिकाओं के माध्यम से अच्छा कार्य किया। जिससे की आज स्कूल पूरे जिले में गौरवान्वित हुई। यहां की छात्राएं टॉपटेप के करीब करीब पहुंच गयी थी। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 90.39 प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 99.41 रहा। कक्षा 10वीं में प्रथम श्रेणी में 60, द्वितीय श्रेणी में 59, तृतीय श्रेणी में 02, पूरक में 09, अनुत्तीर्ण 04 कुल 134 छात्राओं परीक्षा दी। जिनमें कक्षा 10वीं में वैष्णवी सुनकुसरे 93.1 प्रतिशत प्रथम श्रेणी 600 में 559, साक्षी कोसरे 92.5 द्वितीय श्रेणी 600 में 555, एश्वर्या देवंागन 92.5 द्वितीय 600 में 555, तृतीय में दिव्या यादव 91.5 प्रतिशत 600 में 500 शामिल है। वहीं 12वीं परीक्षा में 180 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी, जिसमें 179 अच्छे नंबरों से पास हुई और एक पूरक आयी। प्रथम श्रेणी में 137 एवं तृतीय 42 शामिल है। जिनमें हेमा विज्ञान संकाय 500 में 448 प्रथम 89.6 प्रतिशत, देविका विज्ञान संकाय द्वितीय 500 में 430, 86 प्रतिशत, एश्वर्या देवंागन कला संकाय 500 में 425 तृतीय शामिल है। स्कूल के प्राचार्य डा. श्रीमती कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि हमारे स्कूल का जो परीक्षा परिणाम सर्वेात्तम आया है, हमारे स्कूल के सारे शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने कड़ी मेहनत की। समय समय पर बच्चों की एस्ट्रा क्लास भी ली गयी। वहीं स्कूल में प्रतिदिन योगा का अभ्यास भी कराया जाता है। जिसके कारण छात्राओं में एकाग्रता विकास हुआ है। जिससे की परीक्षा परिणाम में साल-दर-साल उत्तरोत्तर प्रगति हो रहा है। प्राचार्य एवं स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
