चंडीगढ़- चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया की कॉलोनी नंबर-4 के जंगल में पेड़ पर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर जीएमसीएच भिजवाया। मृतक की पहचान कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि गौरव दिल्ली के कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि कॉलोनी नंबर चार के जंगल में एक युवक फंदे से लटका है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात गौरव बाथरूम के लिए गया। लेकिन जब घर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया। सुबह किसी राहगीर ने देखा कि एक युवक को पेड़ पर फंदे से लटका देखा। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।
