कोरोना वायरस संक्रमण से घबराना नहीं, वरन सावधानी बरतने नागरिकों से की अपील
राजनांदगांव 21 जून। नगर में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) के कारण मरीजो की संख्या में वृद्धि होने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज प्रातः टाका घर में तकनीकि एवं सफाई के अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग लेकर, पेयजल सप्लाई, साफ सफाई व वार्डो में सेनेटाईजेशन करने आवश्यक निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बैठक में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव शहर में बढता जा रहा है। कल ही शहर मंे लगभग 49 कोरोना वायरस पॉजिटीव मरीज मिले है, जिसके लिये सावधानी बरत कर कार्य करना है। उन्होंने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय यादव से कहा कि शहर में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखे, नालियो, गलियों, कुॅओ, हैण्ड पंपों आदि के आस पास ब्लीचिंग पावडर का छिडकाव कराये, बारीश का पानी गढ्ढो में भरने की स्थिति में कच्ची नाली खोदकर पानी की निकासी करावे। इसके अलावा शहर के सभी वार्डो मंे प्राथमिकता के आधार पर प्रतिदिन सेनेटाईजेशन करावे तथा कोरोना वायरस पॉजिटिव क्षेत्रों जैसे सदर बाजार, गंज लाईन, सेठी नगर लखोली, आर्शीवाद कालोनी आदि क्षेत्रों में प्रतिदिन सेनेटाईज कराये। स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क, हैण्ड ग्लोब व सेनेटाईजर उपलब्ध कराये। सभी कर्मचारी सावधानी से अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

महापौर श्रीमती देशमुख ने जल विभाग के प्रभारी अधिकारी श्री अतुल चोपडा से कहा कि सभी वार्डो में पेयजल की पर्याप्त सप्लाई हो, जिन क्षेत्रों में टेंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है, वहॉ समय में टैंकर पहुॅचे। किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित निराकरण कराये। वार्डो मंे विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करे, ताकि बरसात में परेशानी का सामना न करना पडे। कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्रों में प्रतिदिन टैंकरों से धुलाई कराकर सेनेटाईजेशन करावे। टैंकर सप्लाई करने वाले कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मचारी भी मास्क हैण्ड ग्लोब व सेनेटाईजर का उपयोग करे।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने नगर निगम कार्यालय में आम जनता का 3 दिन तक एवं उसके पश्चात आगामी आदेश तक प्रवेश निषेध रहेगा। किसी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिये फोन से सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि फिल्ड में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी आफिस न आकर फिल्ड में ही कार्य करे। निगम कार्यालय में काम करने अधिकारी व कर्मचारी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये मास्क व सेनेटाईजर का उपयोग करे। इसके अलावा लॉक डाउन की स्थिति में 20 जून 2020 से मेडिकल स्टोर्स , गैस एजेंसी, दुध डेयरी, पेट्रोल पंप आदि आवश्यक दुकाने प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक नागरिकों की सुविधा के लिये खोला जा रहा है। जहॉ विक्रय करने वाले एवं क्रय करने वाले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये क्रय विक्रय करेंगे।
महापौर श्रीमती देशममुख ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण अब हमारे शहर में बढता जा रहा है, लेकिन हमें घबराना नहीं है, बल्कि सावधानी बरतनी है। लाक डाउन में सहयोग करना है, अति आवश्यक होने पर ही मास्क एवं सेनेटाईजेशन का उपयोग करते हुये घर से बाहर निकलना है। बाहरी व्यक्तियों को घर में प्रवेश नहीं करने देना है। संक्रमित व्यक्ति के निकट सम्पर्क में आने से बचना है, नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को हैण्डवास, साबून एवं साफ पानी से धोना है, संक्रमित समाग्रीयों के सम्पर्क में आने के बाद बिना हाथ धोये अपनी ऑख, नाक एवं मुह को नहीं छुना है। धैर्य रखकर सावधानी बरत कर, सुरक्षित रहकर ही हम इस कोरोना वायरस से लड सकते है। उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं निगम के सफाई मित्रों व स्वच्छता दीदीयों जिनके द्वारा दिन रात साफ सफाई एवं हमारी सुरक्षा के लिये कार्य किया जा रहा है उन्हें भी सावधानी बरतते हुये सहयोग करने की अपील की है। बैठक में जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सतीश मसीह, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रभारी सदस्य श्री संतोष पिल्ले, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार सहित तकनिकी अधिकारी उपस्थित थे।
