भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सागर में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सुपुत्र आकाश सिंह राजपूत के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने वर-वधु (आकाश एवं नंदिका) को सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन के लिए आशीर्वाद दिया और परिजन को शुभकामनाएँ दी। विवाह समारोह में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद राजबहादुर सिंह, खनिज निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
