राजनांदगाँव, महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सु श्री सुष्मिता देव के निर्देशानुसार एवं महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फुलो देवी के आदेश पर शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती रोशनी सिन्हा के नेतृत्व मे आदरणीय राहुल गांधी के जन्मदिन मनाया जिसके उपलक्ष्य मे महिला कांग्रेस के द्वारा वर्तमान मे चल रहे वैश्विक भीषण महामारी कोरोना वायरस का परवाह न करते हुए अपनी जान को जोखिम मे डाल कर संघर्ष कर रहे नर्स परिचारिका एवं महिला पुलिसकर्मी का छतरी देकर स्वागत किया गया, इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, प्रदेश महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी, प्रदेश सचिव चंद्रकला देवांगन, प्रदेश सचिव खैरून निशा, प्रदेश सचिव कुसुम दुबे ,पार्षद पुर्णीमा नागदेवे, महिला नेत्री मोहिनी सिन्हा, प्रदेश सचिव प्रज्ञा गुप्ता, ज्योति शर्मा, रीना पटेल, प्रतीमा बंजारे, शबीना नसरीन, अम्बिका देशमुख, नेहा साहू, शाहिना बेगम ,कांति देवांगन , चंद्रिका राजपूत लीला साहू हिमानी वासनीक, सरोज प्रधान एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही। उक्त जानकारी रोशनी सिन्हा शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा दी गई।
