राजनांदगाँव, पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी पर सीमा विवाद को लेकर चीन के कायराना हरकत के कारण भारतीय सेना के शहीद कमांडिग अफसर संहित 20 वीर जवान शहीद हुए, जिसमे छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के श्री गणेश राम कुंजाम भी शहीद हो गए । जिनका 18 जून को उनके गृह ग्राम में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इन्ही वीर शहीदों को श्रंद्धाजलि अर्पित करने के लिए रेवाडीह वार्ड के प्रथम नागरिक (पार्षद)एवं कनिष्ठ सभापति नगर पालिक निगम गामेंद्र नेताम के आव्हान पर कैंडल मार्च कर एवं 2 मिनट का मौन धारण कर समस्त भारत के वीर शहीदों को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। जिसमें वार्ड पार्षद के साथ वार्ड के वरिष्ठ नागरिक श्री बंशीलाल नेताम, श्री खोरबाहरा राम साहू, श्री देवेन्द्र नेताम,श्री अनिल कौशिक, जितेन्द्र कौशिक, हेमन्त साहू, उमेश राजपूत, मनोहर सिन्हा,मानिक कोमरे, संजू कोमरे, टिकेश यादव,देवेंद्र राजपूत ललित यादव, जीतू साहू, उबेश मंडावी,संहित वार्डवासी एवं बच्चों की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी जितेन्द्र कौशिक ने दी।
