नारायणपुर, 21 दिसम्बर 2022
जिले में संचालित शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर द्वारा आम जनता को सूचना प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूक करने हेतु 28 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कम्प्युटर साईस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आम जनता के लिए सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल लॉकर, इंटरनेट के माध्यम से सुरक्षित भुगतान तथा आईआरसीटीसी रेल्वे रिजर्वेशन (अकांउट बनाना, टिकट बुक एवं टिकट निरस्त करना) से संबंधित जानकारी लोकहित में दी जायगी। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक ने जिले के आम जन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने का आग्रह किया है।
