० पर्यावरण एवं धरोहर संरक्षण पर हो फोकस साथ ही गौरवपथ के कार्यो पर बैठाई जाये जांच
० पार्षद ऋषि शास्त्री ने जिलाधीश, मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री को लिखा पत्र
राजनांदगांव। शहर के मध्य स्थित धरोहर रानीसागर मार्ग को चौड़ीकरण के लिए 4 करोड़ 92 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है जिसपे कार्य दौरान 84 पेड़ों की कटाई करने पीडब्लयू डी द्वारा एसडीएम से मांग की गई है जिस पर वार्ड पार्षद ऋषि शास्त्री ने जिलाधीश को पत्र सौपते हुए पेड़ न काटे जाने के उद्देश्य से रानीसागर मार्ग में पर्यावरण व धरोहर संरक्षण की मुहिम पर फोकस करते हुए इको-वे के तर्ज से नोव्हीकल जोन घोषित करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण व धरोहर की सुरक्षा के संबंध में जागरूकता लाने व आम जनता को इस मुहिम से जोड़ते हुए उस क्षेत्र का विस्तार कार्य किये जाने के संबंध में अपनी धारणा प्रकट की है साथ ही मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम पत्र सौपते हुए उक्त स्थान पर पर्यावरण संरक्षण व धरोहर सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु स्वीकृत की गई राशि का उपयोग कि ये जाने की मांग रखी है।
वार्ड के पार्षद ऋषि शास्त्री ने बताया कि जब उन्हें पता चला पीडब्लयूडी द्वारा पेड़ कटाई के संबंध में एसडीएम से अनुमति मांगी है उन्होंंने अपनी प्रतिक्रिया पत्र के माध्यम से रखते हुए कहा कि वार्ड पार्षद होने के नाते मेरा मानना है कि पेड़ कटाई उचित नहीं है रानीसागर मार्ग से लगभग 100 मीटर दूरी पर जी.ई. रोड है व गौरवपथ मार्ग स्थित है जो कि जनता के आवागमन के लिए अनुकूल है इस स्थान को नोव्हीकल जोन घोषित किया जाना व पर्यावरण संरक्षण एवं धरोहर सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए इको-वे की तर्ज से कलाकृतियां व इनोवेशन करते हुए स्थान को विकसित किया जाना उचित होगा जिससे पर्यावरण बचाया जा सके जनता की सेहत को ध्यान में रखते हुए साधन संसाधन प्रयोग में लाते हुए व संदेश पटल लगाकर जनजागरूकता को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए यह शहर का पहला नोव्हीकल जोन बनेगा। साथ ही गौरवपथ की स्थिति परिस्थिति की सुधार की मांग की गई है वर्तमान में गौरवपथ मार्ग की सड़क जर्जर व फट सी गई है आये दिन दुर्घटना हो रही है जिस पर प्रशासन को सड़क के कार्यो की जांच व मरम्मत के लिए भी पत्र सौपा गया है।

