16 अगस्त तक किए जा सकते है आवेदन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 08 अगस्त 2022
छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेश के परिपालन में जिले में परिवहन सुविधा केंद्र खोले जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार परिवहन सुविधा केंद्र मार्गदर्शिका 2022 के माध्यम से जिले में 12 परिवहन सुविधा केंद्र स्थापना के लिए अनुमोदन प्राप्त हुआ है। जिसमें से 4 परिवहन सुविधा केंद्रों के स्थापना कि प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और शेष 8 परिवहन सुविधा केंद्र की स्थापना के लिए आवेदन पत्र पुनः आमंत्रित किया गया है। शेष स्थानों के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त 2022 तक बढ़ाई गई है।
जिले मेें परिवहन सुविधा केंद्र स्थापना के लिए इच्छुक व्यक्ति, संगठन, संघ, पंजीकृत स्व सहायता समूह, सरकारी समिति, विविध ईकाई से निर्धारित प्रारूप (क, ख, ग) में आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र की छटनी पश्चात पात्र आवेदकों की छटनी तिथि 17 अगस्त, दावा आपत्ति करने की तिथि 18 अगस्त तक और आवेदको के प्रस्तावित स्थलों का भौतिक निरीक्षण के लिए 18 अगस्त 2022 निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र का निर्धारित शुल्क (200 रूपए) ऑनलाइन जमा किया जाएगा तथा आवेदन पत्र जिला परिवहन कार्यालय, संयुक्त कार्यालय भवन टीकरकला कक्ष क्रमांक 103 में कार्यालयीन समय पर जमा किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेबसाईट https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों का चयन परिवहन सुविधा केंद्र मार्गदर्शिका-2022 के अनुसार किया जाएगा।
