जनदर्शन में मिले कुल 7 आवेदन
नारायणपुर 8 अगस्त 2022
शासन की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जनदर्शन का आज प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक किया गया, जिसमें जिले के अंदरूनी गांवों एवं मोहल्लो से लोगों ने आकर अपनी मांग एवं समस्याओं संबंधी आवेदन दिया। जनदर्शन में दृकलाबती ने समस्या समाधान हेतु, सुलाय राना ने नौकरी ने निकाल दिये जाने के काारण आर्थिक मदद, अनिता पोयाम ने रोजगार दिलाने, राजेश कुमार ने आवास प्रदान करने, राहुल और अन्य साथियों ने सामुदायिक पट्टा प्रदाय करने, राधा नेताम ने रोजगार उपलब्ध कराने, शामबती ने रेमावंड चौक में किराना दुकान खोलने और राम अवतार साहू ने आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिये। कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में समस्या -शिकायतों से संबंधित कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए।
