सूरजपुर/ 20 जुलाई 2022
कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशानुसार जिले में कोविड -19 टीकाकरण की उपलब्धि शत् प्रतिशत हासिल करने तथा 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लाभार्थियों को मुफ्त में प्रिकॉशन डोज लगाये जाने हेतु कोविड-19 टीका अमृत महोत्सव का अयोजन 22 एवं 23 जुलाई 2022 को किया जाएगा। अभियान में जिले के अन्तर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायत, शहरी क्षेत्रों एवं स्कूलों में कोविड-19 टीकाकरण का सत्र आयोजन कर छूटे हुए समस्त लाभार्थीयों का तथा 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लाभार्थीयों का प्रिकॉशन डोज टीकाकरण किया जाएगा। वर्तमान में कोविड-19 टीकाकरण अन्तर्गत वर्तमान में जिले का 18 वर्ष 59 वर्ष तक प्रिकॉशन डोज के कुल ड्यू 334795 है, राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार निर्धारित वर्ष तक के लाभार्थीयों का शत प्रतिशत टीकाकरण तत्काल किया जाना है, जिससे कोविड महामारी से जिले को निजात मिल सके। कलेक्टर ने जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि इस महाअभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। वैक्सीनेशन के सफल आयोजन के लिए 20 एवं 21 जुलाई को शेष पात्र व्यक्तियों की सूची बनाकर सर्वे किया जा रहा है जिससे संबंधित व्यक्ति तक आसानी से पहुंच बनाया जा सके।
