राजनांदगांव । जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 के जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षाकर्मी प्रक्रिया को बदलते हुए अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हम नियमित शिक्षक भर्ती करेंगे । इसके लिए बकायदा वैकेंसी 9 मार्च 2019 को विज्ञापन भी जारी कराया गया था जिसमें कुल पद 14580 पदों पर नियमित शिक्षको की भर्ती होना था । श्यामकर ने बताया कि नियमित शिक्षक भर्ती का विज्ञापन डेढ़ वर्ष पूर्व 9 मार्च 2019 था जिसमें व्याख्याता शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, प्रयोगशाला शिक्षक व अंग्रेजी शिक्षक का कुल 14580 पद था जिसमें व्याख्याता शिक्षक की परीक्षा 14 जुलाई को हुआ एवं परीक्षा परिणाम 1 अक्टूबर को घोषित हुआ 5 नवंबर से 12 नवंबर के मध्य चयनित अभ्यार्थियों का वेरिफिकेशन हुआ 20 नवंबर को पात्र अपात्र सूची जारी किया गया है जिसका दावा आपत्ति 25 से 30 नवंबर के बीच हुआ अन्य पदों का भी इसी प्रकार प्रक्रिया किया गया डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराएं 6 माह से ज्यादा का समय हो गया है अभी तक फाइनल लिस्ट जारी नहीं हुआ है और ना ही आज तक किसी भी अभ्यर्थियों की पदस्थापना हो पाई है यह कार्य डीपीआई से हो रहा है ऑफिस से पूछने पर गोलमोल जवाब दिया जाता है की प्रक्रिया चल रही है जिससे अभी अभ्यार्थियों पर मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है नियमित व्याख्याता शिक्षकों की सरकारी वैकेंसी निकाल कर इस तरह चयनित अभ्यार्थियों को प्रताड़ित करना समझ से परे है इससे हमारे चयनित बेरोजगारो के साथ अन्याय हो रहा है इस बारे में शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है फिर भी आवश्यक कार्यवाही नहीं कर रहे हैं अतः इन हजारों शिक्षित बेरोजगारों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्याख्याता शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अति शीघ्र कराने में हमारी मदद करेंगे । इस अवसर में स्पष्ट नीति होने के कारण उन सभी योग्यताधारी नियमित भर्ती को कैरियर के रूप में चुना जो पहले स्पष्ट नीति के तहत हुई भर्ती में योग्यता रखने के बाद भी शामिल नहीं हुए इस प्रकार 23 वर्षों बाद नियमित भर्ती एवं संपूर्ण योग्यता निर्धारित भर्ती का नोटिफिकेशन अप्रैल 2019 में जारी हुआ तथा जुलाई से अगस्त 2019 में परीक्षाएं आयोजित हुई परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात 5 से 11 नवंबर 2019 तक व्याख्याता भर्ती का दस्तावेज सत्यापन किया गया 20 नवंबर 2019 को पात्र अपात्र सूची जारी की गई व्याख्याता पद के लिए दस्तावेज सत्यापन के 6 माह बीत गए लेकिन पदस्थापना अभी तक नहीं की गई है नहीं अधिकारिक रूप से कोई समय सीमा बताई जा रही है कि कब तक पदस्थापना की जाएगी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शीघ्र पद स्थापना किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं लोक शिक्षण संचनालय को कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को अपने मांग से अवगत कराया जा रहा है किंतु इस दिशा में आज पर्यंत कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया इस प्रकार 23 वर्षों बाद की जा रही नियमित भर्ती एवं संपूर्ण योग्यता बीएड डीएड ट्रेड के साथ निर्धारित कर की जा रही भर्ती के अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार का आभार प्रकट करने वाले चयनित योग्यता धारी बेरोजगार अभ्यार्थी दस्तावेज सत्यापन के 6 महीने बाद भी पदस्थापना नहीं मिलने से व्यथित और अवसाद ग्रस्त हो रहे हैं नियमित शिक्षक भर्ती मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है भर्ती प्रक्रिया विगत 13 माह से चल रही है कभी आचार संहिता कभी अन्य किसी कारण से पदस्थापना में इतना अधिक विलंब होना और अनिश्चितता की स्थिति अभ्यार्थियों को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है । जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने मांग करते हुए कहा है कि चयनित अभ्यर्थियों कि पदस्थापना आदेश शीघ्र जारी कर दिया जावे जिससे चयनित छत्तीसगढ़िया अभ्यार्थियों को बेरोजगारी का दंश झेलना ना पड़े।
