बालोद 07 जून 2022
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय के्रडिट आउटरिच प्रोग्राम का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में 08 जून 2022 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक श्री प्रणय दुबे ने बताया कि उक्त आयोजन में सभी वर्गों के लोगों को बैंक ऋण संबंधी विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ-साथ उनको वित्त पोषित करने के लिए वित्तीय समन्वय की जानकारी (वित्तीय साक्षरता) बैंको द्वारा प्रदान की जाएगी साथ ही ऋण वितरण का कार्य भी किया जाएगा।
