अम्बिकापुर 17 मई 2022
सरगुजा जिले में आंधी तूफान आने के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ था। आंधी तूफान से मकान गिरने और मलबे में दब जाने से तहसील मैनपाट के ग्राम कोट निवासिनी श्रीमती मानकी की मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि वितरित करने के लिए 4 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने तहसीलदार मैनपाट को निर्देशित किया है कि मृतक के परिजन अवध राम आत्मज स्व0 ठाकुर, जनक राम आत्मज स्व0 ठाकुर को सहायता राशि वितरित करने कहा है।
