राजनांदगांव में अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे वन कर्मचारियों के आंदोलन को बल देने के लिए आज राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी इस आंदोलन में शामिल हुए।

वेतनमान , दैनिक वेतन भोगियों के नियमितीकरण, वर्दी भत्ता सहित अपनी 12 सूत्री विभिन्न मांगों को लेकर राजनांदगांव शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैठे वन कर्मचारियों के आंदोलन को बल देने के लिए उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, संभाग अध्यक्ष विनोद मिश्रा इस आंदोलन में शामिल हुए। इस दौरान वन कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने कहा कि सरकार अगर 12 सूत्रीय मांग शीघ्र पूरा नहीं करती तो 1 अप्रैल से रेंजर एसोसिएशन और राजपत्रित वन अधिकारी संघ भी आंदोलन पर चला जाएगा।
देखे वीडियों
वन कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत का दौर भी जारी है । 12 सूत्री मांगों को पूरी करने को लेकर वन कर्मचारियों को आश्वासन भी मिला है लेकिन वन कर्मचारी इन मांगों पर तत्काल आदेश जारी करने की मांग कर रहे हैं। वही आदेश जारी नहीं होने तक वे आंदोलन पर डटे हुए हैं। अब इस आंदोलन को और बढ़ाते हुए वन कर्मचारी संगठन ने रेंजर एसोसिएशन और राजपत्रित अधिकारियों के आंदोलन की भी चेतावनी दे दी है।
