Home छत्तीसगढ़ मनरेगा में अनियमितता मामले में मंत्री टीएस सिंहदेव ने की बड़ी कार्रवाई,...

मनरेगा में अनियमितता मामले में मंत्री टीएस सिंहदेव ने की बड़ी कार्रवाई, 15 अधिकारी-कर्मचारियों को किया सस्पेंड

63

मनरेगा में अनियमितता मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग के 15 अधिकारी कर्मचारियों को सस्पेंड करने की घोषणा की। सदन में आज ध्यानाकर्षण के माध्यम से सत्ता पक्ष के सदस्य गुलाब कमरों ने यह मामला उठाया था। करीब 6 करोड़ रुपए की सामग्री खरीदी में अनियमितता हुई थी।

पूरे प्रकरण में मंत्री टीएस सिंहदेव ने सदन में बताया कि मामले की जांच कराई गई थी और जांच अधिकारी कर्मचारी दोषी भी पाए गए। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने अलग-अलग तरीके से अपना पक्ष रखते हुए दोषी कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंत्री पर दबाव बनाया दबाव।

Previous articleबाल-बाल बचे नारायणपुर के एसपी समेत आईपीएस अक्षय कुमार, नक्सलियों के लगाए IED बम को सर्चिंग पार्टी ने किया डिफ्यूज
Next articleबलौदाबाजार के श्रीसीमेंट के प्‍लांट में लगी भीषण आग, वेल्डिंग के स्पार्किंग से आग का अंदेशा