Home छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार के श्रीसीमेंट के प्‍लांट में लगी भीषण आग, वेल्डिंग के स्पार्किंग...

बलौदाबाजार के श्रीसीमेंट के प्‍लांट में लगी भीषण आग, वेल्डिंग के स्पार्किंग से आग का अंदेशा

15

 छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के श्रीसीमेंट के प्‍लांट में अचानक भीषण आग लग गई। प्‍लांट में लगी आग इतनी भीषण थी कि काले धुएं का गुबार काफी दूर से नजर आ रहा था। प्‍लांट में आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि प्‍लांट में किसी प्रकार की वेल्डिंग के दौरान स्पार्किंग होने की वजह से आग लगी। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार श्रीसीमेंट के दो और नुविस्टा सीमेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी के एक-एक फायर टेंडर की गाड़ियों ने आग पर लगभग 40 मिनट में पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच के लिए इंटरनल कमेटी बनाई है। शासन के नियमों के तहत श्रम विभाग को संयंत्र की ओर से सूचना दी गई।

Previous articleमनरेगा में अनियमितता मामले में मंत्री टीएस सिंहदेव ने की बड़ी कार्रवाई, 15 अधिकारी-कर्मचारियों को किया सस्पेंड
Next articleपंजाब के बाद छत्तीसगढ़ पर आप की नजर, “बदलबो छत्तीसगढ़” के नारे के साथ रायपुर में की विजय यात्रा शुरू