Home छत्तीसगढ़ CG : खिड़की में युवती की लाश लटकी हुई मिली, 3 दिन...

CG : खिड़की में युवती की लाश लटकी हुई मिली, 3 दिन पहले घर छोड़कर रह रही थी प्रेमी के साथ …

1

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली युवती तीन दिन पहले धनगंवा में रहने वाले अपने प्रेमी के घर चली गई। वहां दो दिन रहने के बाद युवती की लाश कमरे के रोशनदान में फांसी पर लटकी मिली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। युवती के शव को स्वजन को सौंप दिया गया है। स्वजन मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए युवती के प्रेमी और परिवार वालों को गिरफ्तार करने मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं।

मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली मल्लिका कुर्रे मंगलवार को मेला देखने जाने के नाम पर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। इसके कुछ देर बाद युवती के प्रेमी धनगंवा निवासी राजू लहरिया ने उसके परिवार वालों को कॉल किया। उसने बताया कि मल्लिका उसके घर पर आ गई है। उसने युवती के परिवार वालों को घर लेकर जाने के लिए कहा, तब परिवार वालों ने युवती के घर छोड़कर जाने की बात कहते हुए उसे लाने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती राजू के घर पर ही थी।

शुक्रवार की सुबह मकान के एक कमरे में उसकी लाश रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। राजू और उसके परिवार वालों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही कोटवार को इसकी जानकारी दी गई। तब मल्हार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के स्वजन को भी इसकी जानकारी दी। तब युवती के स्वजन भी धनगंवा पहुंच गए। स्वजन ने राजू और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस पर पुलिस ने समझाइश देकर शव का पंचनामा कराया। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। पीएम के बाद शव को युवती के गांव भेज दिया गया।

Previous articleCG : रायपुर स्टील प्लांट के सामने एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत …
Next articleग्रामीण अंचलों में वर्षों पुरानी ‘बर्तन प्रथा’ बंद, होली पर नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना