Home छत्तीसगढ़ आर्सेनिक प्रभावित गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार

आर्सेनिक प्रभावित गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार

15

अंबागढ़ चौकी। लो-वोल्टेज के कारण ब्लाक के आर्सेनिक प्रभावित दो दर्जन से अधिक गांवों में एक बार फिर से पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। शुरुआती गर्मी में ही पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। पिछले तीन-चार दिनों से गांवों में समूह जल सयंत्र योजना के तहत होने वाली आपूर्ति ठप पड़ गई है। पानी की टंकियों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिससे गांव के लोगों को नलों से पानी नहीं मिल रहा है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से पानी की समस्या गंभीर हो गई है। ब्लाक के करीब तीन हजार से अधिक आबादी को गर्मी के शुरुआती दिनों में हैंडपंप और कुए पर ही आश्रित होना पड़ रहा है।

ब्लाक के आर्सेनिक प्रभावित दो दर्जन से अधिक गांवों में वर्ष 2016 से समूह जल सयंत्र योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस योजना के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नगर में शिवनाथ नदी से इंटेकवेल व फिल्टर प्लांट के माध्यम से प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति करती है। ब्लाक मुख्यालय से आर्सेनिक प्रभावित गांवों की पानी टंकियों में पहुंचाई जाती है, इसके बाद हर घर व सार्वजनीक टेप के माध्यम से पेयजल आपूर्ति होती है।

लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से इन गांवों में इस योजना के तहत पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। ग्राम जादूटोला के उपसरपंच उदय प्रकाश यादव व जादूटोला निवासी किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष देवनारायण नेताम ने बताया कि उनके गांवों में समूह जल सयंत्र योजना के तहत गुरुवार से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्राम तेलीटोला

के नारद लाल सिन्हा ने बताया कि उनके यहां भी पिछले चार दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। गांव में हैडपपं की कमी के चलते उन्हें पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इधर सर्वाधिक आर्सेनिक प्रभावित ग्राम कौडीकसा निवासी कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी राजकुमार ध्रुव व जोन प्रभारी रामेन्द्र गोआर्य ने बताया कि गांव में बुधवार से योजना के तहत पानी ही नहीं मिल पा रहा है। इससे गर्मी में लोगों को पेयजल व निस्तारी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा आर्सेनिक प्रभावित सभी गांवों से इसी तरह की ही शिकायतें मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल समस्या के

निराकरण के लिए वे पिछले तीन चार दिनों से पीएचई विभाग के अधिकारियों से शिकायत व संपर्क कर रहे है, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है।

इन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप : ब्लाक में दो दर्जन गांव आर्सेनिक प्रभावित है। इनमे हाथीकंहार, केकतीटोला, सोनसायटोला, कौडूटोला, मांगाटोला, बिहरीकला, बिहरीखुर्द, कौडीकसा, मुलेटीटोला, भगवानटोला, अरजकुंड, पांगरी, भनसुला, आतरगांव, केसला, सांगली, तेलीटोला, कोटरा, ढाढुटोला, बांधाबाजार, जोरातराई, थैलीटोला व जादूटोला और अंबागढ़ चौकी नगर शामिल है। इन गांवों में

एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। पिछले तीन-चार दिनों से वोल्टेज लो होने के कारण पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

Previous articleछत्तीसगढ़ की संस्कृति में फाग का बड़ा महत्व
Next articleआराधना मंच ने नासा से सम्मानित युवा वैज्ञानिकों का किया सम्मान