कुंभकारों की महिलाओं को खादी आयोग द्वारा आत्मनिर्भर करने 20 नग चाक का वितरण किया जयेगा।
एक ही क्षेत्र के 60 कुम्हरो के परिवारों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास
राजनांदगांव : खादी व ग्रामोद्योग आयोग राज्य कार्यालय द्वारा ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत कुम्हारी सशक्तिकरण मिशन के तहत कुम्हारपारा डोंगरगढ़ में आजीविका मिशन से जुड़ी दो महिला समूह प्रजापति व चक्रधारी महिला समूहों की 20 महिलाओ को दिनांक 12 मार्च से 22 मार्च 2022 तक को कुम्हारी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
अजय सिंह, डायरेक्टर खादी व ग्रामोद्योग आयोग के निर्देशन पर आज कुम्हारपारा डोंगरगढ़ में 20 महिलाओ को दिनांक 12 मार्च से 22 मार्च 2022 तक को कुम्हारी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण पश्चात इन महिलाओं को चाक वितरण किया जावेगा।

प्रदीप शर्मा समाज सेवी ने संस्कारधानी राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में कुंभकारों का 60 परिवार रहता है जिन्हें रोजीरोटी के लिये काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ था है। जिन्हें परंपरागत उद्योग से जोड़ने का सफल प्रयास किया।
कुम्भकार समाज के पूर्व सरपंच रूपलाल कुम्भकार व समाज के सरपंच अशोक कुम्भकार ने बताया कि आज कुम्हारों को दोहरी मार झेलना पड़ रहा है जिसमे से एक तो कोरोना काल के कारण दो साल से काम बंन्द है व मार्केटिंग बंन्द है दूसरा शासन द्वारा चलाये जा रहे गोबर के दिये व गमले बनने से मिट्टी के दिया कि बिक्री आधे से कम रह गयी है। जिसके कारण घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका के एन यू एल एम के अधिकारी मोजेश जार्ज ने बताया कि प्रदीप शर्मा से विगत 8 माह पहले चर्चा की गई जिन्होंने समाज की हर महिला व पुरुष से मिले है मिटिंग ली । महिलाओं की 2 से 3 बार बैठक लेकर 40 महिलाओ का ग्रुप तैयार किया गया व बैंक लिंकेज किया गया और रोजगार के लिये प्रेरित किया व इन महिलाओं को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जोड़ा गया। परंपरागत उद्योग को बढ़ावा देने की पहल की शुरुआत की। समाज की महिलाओ में नया जोश पैदा कर कुछ करने की ताकत के लिये प्रेरित किया है। साथ ही इन परिवार के कुछ सदस्य पलायन या दूसरे देश जा कर रोजी मंजूरी कर रहे है उन्हें समझया व रोकने का प्रयास किया ।
नगरपालिका की करूणा ने महिलाओ को आगे बढ़ने व एन यू एल एम से रिवाल्विंग फण्ड व कम दे पर लोन उपलब्ध के रोजगार से जोड़ रही है।
यश शर्मा व कुम्भकार समाज के रमेश चक्रधारी ने बताया कि 40 महिलाओ के समूह तैयार किये गया प्रजापति महिला स्वयं सहायता समूह, चक्रधारी महिला स्वयं सहायता समूह, माटी कला महिला स्वयं सहायता एवम कुम्भकार महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ने में नगर पालिका के मिशन मैनेजर मोरिश जार्ज सर, करुणा मैडम, उषा मेश्राम, सविता साहू, वर्षा मेश्राम एवम बैंक खाता के लिये केनेरा बैंक मैनेजर ने सहयोग किया।
