शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव के रजिस्ट्रार तथा नियमित कर्मचारियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.के.एल. टांडेकर के प्रेरणा से महाविद्यालय में अध्ययनरत नियमित निर्धन विद्यार्थियों जिन्हें किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिलती उनके लिए अपने एक दिन का वेतन रु.34711 रुपये का सहयोग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.के.एल. टांडेकर को प्रदान की जिससे निर्धन विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। प्राचार्य डॉ.के.एल. टांडेकर ने इस प्रकार के सहयोग हेतु समस्त कर्मचारियों की उनके द्वारा किये गये इस प्रयास की सराहना की तथा कहा कि कर्मचारियों का यह प्रयास कई जरुरतमंद विद्यार्थियों को राहत पहंुचायेगा। रजिस्ट्रार श्री दीपक कुमार परगनिहा, श्री जी.डी. वैष्णव, श्रीमती मंजूषा बाजपेयी, श्री जावेद सिद्दीकी, कु. मुस्कान मण्डावी, श्री भूपेन्द्र देवांगन, श्री एम.टेम्भूरकर, श्री बालादास जनार्दन, श्री एस.एल.देवांगन, श्री केदार नाथ साहू, श्री मोहन लाल चन्द्रवंशी, श्री टीकम दास कोसरे, श्रीमती संतुला देवांगन, श्री निर्मल कुमार बंजारे, श्री दुलेल कुंजाम, श्रीमती पदमादेवी, श्री अमितेश वैष्णव, श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, श्री शेख वाहिद सिद्दीकी, श्री सुनील सिंह, श्री अमोल नशीने, श्री सेमेश कुमार वर्मा, श्री नादिर इकबाल, श्री रामू पाटिल, श्री रवि कुमार, श्रीमती बसंती, श्री भोला रगडे, श्री के. चंद्रशेखर चन्नेंया, कु. मीरा पाण्डेय, श्री कामता प्रसाद, श्री विनोद राव वाडबुदे ने अपने एक दिन का वेतन निर्धन विद्यार्थियों हेतु प्रदान किया।
