राजनांदगांव :- भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करें व भाजपा की कार्यशैली व नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने हेतु प्रयास करें , उन्होंने कहा कि आगामी खैरागढ़ उप चुनाव में सभी कार्यकर्ता समर्पित होकर कार्य करें व भाजपा शासन में किए गए विकास कार्यों का विवरण जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करें श्री बाफना स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला व्यापार प्रकोष्ठ के बैठक को संबोधित करके कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया बैठक को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ,भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा दुर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिला व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने भी संबोधित किया। बैठक में नीलू शर्मा, कोमल सिंह राजपूत, अकरम भाई, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के दुर्ग संभाग प्रभारी श्री विष्णु अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग के सहप्रभारी श्रीमती सुषमा कोठारी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजा मखीजा, पूर्व जिला संयोजक राजेश गुप्ता अग्रहरी, नरेश बैद,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तम गिड़िया, मनोज बैद, योगेश खत्री, सागर गोलछा, पुरुषोत्तम गांधी ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की ।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजा माखीजा ने अपने वक्तव्य के माध्यम से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम गिड़िया ने आभार प्रदर्शन किया, कार्यक्रम का गरिमामय संचालन प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रेखचंद जैन ने किया।
उक्त बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक शैलेश गुप्ता, राजकुमार बाफना, महेश सोनी, दिनेश गुप्ता, नागेश काकरिया, आलोक बिंदल, योगेश सारथी, उत्तर मंडल अध्यक्ष पंकज जैन, दक्षिण मंडल अध्यक्ष जैनम बैद, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुलाब वर्मा, दीपक वाधवानी ,चंकी अग्रवाल , विजय कोटड़िया, सुभाष हरिहारणो, राजेश नागवानी, मनोज करंडे, विजय जैन अर्जुनी, सुधा पवार, नीति दामले की उपस्थिति रही।
