राजनंदगांव शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में डॉक्टर के एल टांडेकर के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष डॉ अंजना ठाकुर के निर्देशन में कॉरिन भाटा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मिल चाल में विभाग के छात्रों ने विस्तार गतिविधि के अंतर्गत शाला के छात्रों को कोविड-19 की जानकारी दी एवं उन्हें उससे बचने के लिए मास्क लगाने एवं बार बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया।

उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत ही छात्रों ने मतदाता जागरूकता संबंधी रैली निकाली एवं प्रश्नावली के माध्यम से मतदान संबंधी जानकारी स्थानीय लोगों से इकट्ठा की । कॅरिन भाटा के निवासियों के निवासियों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर संजय सप्तर्षी, प्रोफेसर हेमंत नंदा गौरी, कु. पूजा सिन्हा एवं एवं पूर्व व अंतिम के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
