कांग्रेस नेता प्रेम चंद बाफना भी नंदी को दुध पिलाने पहुंचे
राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर के बाबा रामदेव मंदिर में नंदी की मूर्ति द्वारा दूध पिए जाने की खबर ने भक्तों में हलचल मचा दी है। शिव मंदिरों में लोग पहुंचने लगे। लोगों का कहना है कि नंदी दूध पी रहे हैं, इंटरनेट मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे।
राजनांदगांव बाबा रामदेव मंदिर में नंदी के शिव मंदिरों में नंदी महाराज को दूध पिलाने पहुंचे श्रद्धालु
शिव भगवान के वाहन नंदी को दूध पिलाने के लिए शिव मंदिर में लोग पहुंचे। हाथ में लोटे, कटोरी और गिलास में दूध लिए भक्तो का जमावड़ा शिव मंदिर के बाहर नजर आया। अधिकांश लोग इंटरनेट मीडिया पर वीडियो को देखकर पहुंचे थे।
मंदिर में कई भक्त नंदी प्रतिमा को दूध पिलाने पहुंच रहे। इंटरनेट मीडिया पर चल रहे मैसेज देख लोग आ रहे हैं। प्रतिदिन कई श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इसमें से कुछ लोग नंदी को दूध पिलाने पहुंचे हैं।
वही कांग्रेस नेता प्रेम चंद बाफना भी नदी को दुध पिलाने पहुंचे।
