राजनांदगांव । ग्राम अंजोरा स्थित वृंदावन गोठान को प्रदेश में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में पहचाना जा रहा है। लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में फैले गोठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं औद्योगिक कार्य में संलग्न हो कर उद्योगों की ओर रूख कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा गोठान से लोगों को जोडे के लिए जिले के सभी गोठानों में गोठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अंजोरा स्थित वृंदावन आदर्श गोठान में मेला का आयोजन किया गया।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ग्राम अंजोरा स्थित वृंदावन गोठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के गोठान मेला में शामिल हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार उपस्थित थे। उन्होंने गौठान मेला में लगाए हुए स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही गोठान में स्वसहायता समूह द्वारा संचालित वृंदावन रसोई में चाय पी और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि गोठान में लोगों को जोडे के लिए गोठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क है।
आसपास गांवों के लोग पहुंचे गौठान मेला में राजनांदगांव विकासखंड के सभी स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों का स्टॉल लगाया गया था। मेला घुमने शहर तथा अन्य विकासखंड के नागरिक यहां पहुंचे। गोठान मेला में ग्रामीण मंडई की तर्ज पर झूला और विभिन्ना सामाग्री के विक्रय के लिए स्टाल भी लगाए गए थे। समूह की महिलाओं द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल में नागरिकों ने विशेष रूचि दिखाई। इसके साथ ही कृषि विभाग, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशु पालन विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम सहित विभिन्ना विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। राजीव युवा मितान क्लब द्वारा गौठान स्थित खेल मैदान में फूटबाल मैच का आयोजन किया गया। मेला घुमने आए नागरिकों ने रोमांचक फूटबाल मैच का आनंद लिया।
अर्थव्यवस्था को मजबूत करना
बताया गया कि यहां लगभग 100 महिलाओं को गुलाल सहित अन्य सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। अब ये महिलाएं उत्पाद तैयार कर रही है। इसके लिए श्री गणेशा गुलाल इंडस्ट्री से ओएमयू भी हुआ है। उन्होंने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और रोजगार के अवसर विकसित करना है। साथ ही गोठान महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का भी केंद्र है। उन्होंने कहा कि गोठान में मवेशियों का ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है। गोठान मेला का उद्देश्य जनसामान्य गोठान से जुड़े और यहां आकर विभिन्ना गतिविधियों से अवगत हो। जिससे अन्य क्षेत्र की महिलाएं यहां की महिलाओं के कार्य को देखकर प्रेरित हो।
