8 वी वाहिनी ( भा / र ) छसबल पेन्ड्री राजनांदगांव में 21 वें बटालियन स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन दिनांक 21.02.2022 से 27.02.2022 तक किया गया , जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों , महिलाओं एवं कर्मचारियों का खेलकूद प्रतियोगिता , सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वच्छ भारत / स्वस्थ्य भारत की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजित की गयी ।

दिनांक- 27.02.2022 को वाहिनी के स्थापना दिवस के दिन जन जागरूकता अभियान के तहत् पर रक्त दान शिविर लगाया गया , जिसमें इकाई के कर्मचारियों एवं पुलिस परिवारजनों सहित 18 लोगो द्वारा रक्तदान किया गया । सेनानी महोदय श्री एस . आर . सलाम ( भा.पु.से. ) द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता , चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम , रक्तदान करने वाले कर्मचारियों एवं महिलाओं सहित उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ता को प्रोत्साहित करते हुये सम्मानित किया गया ।


21 वें बटालियन स्थापना दिवस के अवसर पर सेनानी श्री एस . आर . सलाम , उपसेनानी श्री राकेश शर्मा , सहायक सेनानी श्री बी . एल . ध्रुव , सहायक सेनानी श्री राकेश सिंह , सहायक सेनानी श्री बी . एल . भोई , सहायक सेनानी श्री एच . के . टोण्डर सहित इकाई के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित हुये ।
