राजनांदगांव। .छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, युवा कांग्रेस डोंगरगढ़ अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, गंभीर साहू, ललित चंदतारे, जनपद सदस्य तुलदास साहू, गीतालाल वर्मा, दिनेश पुराणिक, खैरा सरपंच नेमदास साहू, खपरीकला सरपंच रामकुमार साहू आदि ने हर्ष प्रकट किया है। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने एक संघर्षशील युवा को तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष के साथ राज्यमंत्री दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल का आभार व्यक्त किया है।
