लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर की पहल पर स्कूलों बच्चो को दिया जा रहा कैरियर निर्माण के टिप्स
अधिकारियों ने दिया मोहला के स्कूली बच्चो को बेहतर कैरियर के लिये टिप्स
जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन व लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसार पूरे जिले के 9 विकासखंडों में क्लास 9 से 12 तक बच्चो के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन हुआ । जिले के सभी विकासखंड में नवपदस्थ डीईओ आर एल ठाकुर के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कड़ी में मोहला विकासखंड में कार्यशाला का आयोजन किया गया । मोहला महाविद्यालय में आयोजित युवा कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला में 26 हाई स्कूल हायर सेकंडरी स्कूल के क्लास 9 से 12 के लगभग 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस बारे में नोडल अधिकारी राजेन्द्र कुमार देवांगन ने बताया कि कैरियर मार्गदर्शन के कार्यशाला में ललितादित्य नीलम एसडीएम मोहला, डॉ एस के उके प्रोफेसर दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, डॉ जी के जोशी महाविद्यालय मोहला, योगेश भगत परियोजना अधिकारी मोहला, डॉ आयुष जैन मोहला, द्वारा बच्चो को आगे की पढ़ाई व कैरियर बनाने का मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में एसडीएम मोहला ने यूपीएससी, पीएससी व अन्य कॉम्पिटिशन एग्जाम के बारे में बताते हुए अच्छी पढ़ाई करने व मेहनत करने की बात कही। स्कूली छात्र छात्राओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवा, बैंकिंग सेवा, सैन्य सेवा व व्यावसायिक कोर्स की बेहतर जानकारी मिली। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा वक्ताओं से प्रश्न भी पूछे गए उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने के टिप्स, मोटिवेशनल स्पीच और विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से सफल जीवन जीने की बातों को विद्यार्थियों तक पहुंचाया । कार्यशाला में, उपसरपंच अब्दुल खालिक, सईद कुरैशी प्राचार्य सेजस मोहला तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आये स्कूली विद्यार्थियों ने इस प्रकार के आयोजन को लाभदायक बताया तथा इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया। लोक शिक्षण संचालनालय की पहल पर की जा रही इस युवा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम की प्रशंसा संसदीय सचिव, छ.ग.शासन, एवं क्षेत्रीय विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने भी की है। सफल आयोजन के लिए बीईओ मोहला एवं उसकी टीम को जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगॉव आर एल ठाकुर, डीएमसी समग्र शिक्षा राजनांदगॉव श्रीमती रश्मि सिंह एवं नोडल अधिकारी एपीसी सतीश ब्यौहरे ने बधाई दी है।
