शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर 17 से 23 फरवरी तक भेड़ीकला गांव में आयोजित किया गया। शिविर के समापन पर दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर, सरपंच कृष्णा साहू, जिला संगठक डॉ.एसके पटेल, भेंड़ी कला के प्राचार्य मनोज चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नूतन देवांगन ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। संस्था के प्राचार्य ने कहा कि सात दिवसीय शिविर में आपको जो जानकारी दी गई है,उसे जीवन में अमल करने की कोशिश करें एवं अच्छे नागरिक बनें।
शिविर के दौरान बौद्धिक परिचर्चा के लिए ग्राम भेंड़ी कला में राजनांदगांव के यातायात अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक का आगमन हुआ। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुरेश पटेल (जिला संयोजक), डॉ. एचएस.भाटिया, डॉ. संजय ठिसके, डॉ. डीके वर्मा, डॉ एचएस.अलरेजा, डॉ. अनीता शंकर, डॉ. नीलू श्रीवास्तव, डॉ. चंदन सोनी, डॉ. शैलेंद्र सिंह, प्रो. एचसी जैन, प्रो. स्वयंसिद्धा झा, प्रो. रागिनी पराते, हिरेंद्र बहादुर ठाकुर, प्रो. हेमंत नंदागौरी, प्रो. संजय सप्तर्षी, प्रो. शरद तिवारी एवं महाविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपक परगनिहा ने भी बौद्धिक परिचर्चा में शामिल होकर जानकारी प्रदान किए।
कार्यों की प्रशंसा की: स्वयं सेवकों की तारीफ करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों ने गांवों में विभिन्न विकास कार्य करते हुए लोगों को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए ग्रामवासी इन्हें एवं इनके कार्यों को हमेशा याद करेंगे। सरपंच कृष्णा साहू ने भी स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए एनएसएस की सात दिवसीय शिविर अगले वर्ष भी ग्राम भेड़ी कला में लगाने के लिए निवेदन किया।
इनकी सहभागिता रही: शिविर नायक तोमेंद्र साहू, उप शिविर नायक नोमंत देवांगन, चंदन साहू, थान सिंह, डालेंद्र साहू,योगेंद्र बंधे, राहुल तिवारी, टोमन साहू, विनोद टेम्बूकर, भागवत वर्मा, सोनल वर्मा, भारती वर्मा, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम भेड़ीकला के प्राचार्य तथा ग्राम वासियों का विशेष योगदान रहा। शिविर में 60 स्वयं सेवकों एवं 40 स्वयं सेविकाओं की सहभागिता रही।
