राजनांदगांव। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजनांदगांव जिले को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2015 से 2021 के कार्य एवं परफार्मेंस के आधार पर जिले को सब नेशनल सर्टिफिकेशन अवार्डं (कांस्य पदक) के लिए नामांकित किया गया है। इसके अंतर्गत आईसीएमआर, सेंट्रल टीबी डिवीजन एवं राज्य कार्यालय के द्वारा सर्वे, भौतिक सत्यापन व ग्रुप परिचर्चा, साक्षात्कार आदि मापदंडों को आधार मानते हुए अंतिम रैंकिंग की जाएगी। इसके लिए केंद्र एवं राज्य की टीमों द्वारा सर्वे के दौरान समय-समय पर जिले का भ्रमण किया जाएगा।
जिले में सब नेशनल सर्टिफिकेशन अवार्ड के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिला स्तरीय समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा सर्वे के लिए चिन्हांकित 15 ग्रामों में शत-प्रतिशत सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डा. अल्पना लूनिया ने बताया कि टीबी रोग नियत्रंण की दिशा में बेहतर कार्य के लिए राजनांदगांव जिले को सब नेशनल सर्टिफिकेशन अवार्ड हेतु नामांकित किया गया है। इसके लिए सेंट्रल टीबी डिवीजन की टीम द्वारा जिले के टीबी कार्यक्रम की उपलब्धियों का आंकलन किया जाएगा।
सेंट्रल टीबी डिवीजन द्वारा प्रारंभिक रूप से चिन्हांकित किए गए जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम बेलगांव एवं गंडई के वार्ड सात, खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम सहसपुर एवं पिपरिया वार्ड एक, डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कारूटोला एवं बंजारी, घुमका विकासखंड के ग्राम कुंआरझोरकी एवं इंदावानी, छुरिया विकासखंड के ग्राम जरहामाहका एवं मासुलकसा, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम सिंगारपुर एवं मनेरी, मोहला विकासखंड के ग्राम पदगोंदी, मानपुर विकासखंड के ग्राम कुम्हारी, अंबागढ चौकी विकासखंड के ग्राम भनसुला आदि ग्रामों में सर्वे के माध्यम से संभावित टीबी लक्षणों वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। पिछले सप्ताह चिन्हांकित किए गए वालिंटियर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है।
घर-घर जाकर पूछेंगे हालचालः सर्वे करने वाली टीम द्वारा चिन्हांकित किए गए प्रत्येक ग्रामों में घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी लेकर पूर्व टीबी मरीजों, वर्तमान में टीबी की दवा खा रहे एवं टीबी के संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों की पहचान टीम के द्वारा की जा रही है एवं क्षय रोग के लक्षणों वाले संभावित टीबी मरीजों का सैंपल एकत्रित कर उसे उसी दिन उसे ट्रूनॉट लैब के माध्यम से जांच का कार्य कराया जा रहा है। इन ग्राम में उपरोक्तानुसार व्यक्तियों के न मिलने पर टीम के द्वारा समीप के ग्रामों में सर्वे का कार्य किया जाएगा।
सर्पोटिव सुपरविजन किया गयाः केंद्र, राज्य एवं जिले की टीम द्वारा दो दिन पहले ग्राम सिंगारपुर एवं सड़कबंजारी में चल रहे सर्वे कार्य का सर्पोटिव सुपरविजन किया गया
