राजनांदगांव। जिले का हर गांव अब विद्युतीकृत हो गया है। कुल 1600 में से 1569 गांवों में परंपरागत विद्युत सप्लाई है, जबकि 31 गांव ऐसे हैं जहां सौर ऊर्जा की रौशनी है। मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत कुल 21 करोड़ छह लाख 97 हजार रूपए की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। शहरी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 8.05 करोड़ की लागत से काम कराए जा रहे हैं।
शासन द्वारा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अबाधित रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए सतत कार्य किए जा रहे हैं। सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बिजली बिल हाफ योजना, मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना, मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना, मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना से जनसामान्य लाभान्वित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत राजनांदगांव वृत्त के अंतर्गत कुल 21 करोड़ छह लाख 97 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें चार स्थानों पर 33/11 केवी नया उपकेंद्र है जिसकी कुल लागत 6.89 करोड़ रुपये है। 12 जगहों पर अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर भी है जिसकी लागत छह करोड़ 33 लाख 13 हजार रूपये है। 10 लाख खर्च कर पावर ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि का कार्य भी कराया गया है। 44 किलो मीटर की 33 केवी नयी लाईन बिछाई जाएगी।
यह काम तीन करोड़ पांच लाख 74 हजार रूपए में पूरी करारी जाएगी 11 केवी की नयी लाईन 139 किलो मीटर खींती गई जिसकी लागत चार करोड़ 68 लाख 93 हजार रूपए स्वीकृत है, जिसमें से 12 नग अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर व एक नग पावर ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि का कार्य कुल छह करोड़ पांच लाख 72 हजार रूपए का पूर्ण किया जा चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है।
मजराटोला को भी विद्युतीकृत किया जा रहा बताया गया कि मुख्यमंत्री मजरा टोला विद्युतीकरण योजना के तहत राजनांदगांव वृत्त के अंतर्गत कुल 1600 ग्रामों में से 1569 ग्राम परंपरागत तरीके के्रडा से विद्युतीकृत ग्राम है तथा 31 नग ग्राम क्रेडा द्वारा विद्युतीकृत है। अविद्युतीकृत मजराटोला को भी विद्युतीकृत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्युत विहीन क्षेत्रों में विद्युत लाईनों का विस्तार कार्य, लो-वोल्टेज क्षेत्रों में नये ट्रांसफार्मर की स्थापना, विद्यमान ट्रासफामरों को लोड-सेंटर पर स्थानांतरित करने का कार्य, नगर निगम क्षेत्र में विद्युत लाईन एवं ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।
लगाया जा रहा केबल
वितरण प्रणाली लाइन लास कम करने के लिए उचित क्षमता के केबल लगाने का कार्य, बीपीएल परिवारों को निश्शुल्क विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत लाइन बिछाने, आवश्यकता अनुसार अधिक क्षमता के तार लगाए जा रहे।
