राजनांदगांव। नगर देवांगन समाज द्वारा 20 फरवरी को गोविंदराम निर्मलकर स्मृति आडिटोरियम में होने जा रहे मां परमेश्वरी महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी जारी है। समाज के पदाधिकारी समाज के लोगों से हर दिन सघन संपर्क कर रहे हैं। पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही समाज के सभी सक्रिय सदस्यों से प्रत्यक्ष भेंट की जा रही है।
सतत संपर्क अभियान के तहत गुरुवार को बजंरगंपुर नवागांव स्थित भीषम देवांगन के निवास पर सामाजिक सदस्यों से मुलाकात की गई। इसके बाद दीनदयाल नगर परमेश्वरी भवन चिखली में भाजपा के पूर्व पार्षद तोरण देवांगन की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से फिर से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में अतिथि के रूप में दोबारा आमंत्रित किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव व समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह भवन उन्हीं के कार्यकाल में नगर देवांगन समाज को मिला था। यह जानकर डा. रमन ने बड़ी प्रसन्नाता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने समाज के विकास के लिए समाज को संगठित एवं प्रयत्नशील रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान नगर देवांगन समाज के अध्यक्ष दयावान देवांगन, जिलाध्यक्ष मनहरण देवांगन, इंजीनियर जीआर देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
दिनभर चलेगा आयोजनों का दौर
महोत्सव के तहत समाज ने दिनभर का कार्यक्रम तय किया है। शुरुआत पूजा-पाठ के साथ होगी। उसके बाद खेलकूद व सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसी बीच विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी कराया जाएगा। समाज के अध्यक्ष दयावान ने बताया कि आयोजनों के मध्य आदर्श वववाह भी संपन्ना कराया जाएगा। समापन कार्यक्रम के पहले क्षेत्र विशेष में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
दो सत्रों में होगा महोत्सव
महोत्सव के व्यवस्थित संचालन के लिए आयोजन को दो भागों में बांटा गया है। सुबह उद्घाटन सत्र होगा। शाम को समापन सत्र रखा जाएगा। उक्त दोनों सत्रों में राज्य के दोनों प्रमुख राजनीतिक दखों से अतिथि बुलाए जा रहे हैं। अलग-अलग सत्र में अलग-अलग अतिथि हाोेंगे। विशेष अतिथि के रूप में समाज के पदाधिकारी मंचस्थ रहेंगे।
