राजनांदगांव – भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल के तत्वाधान में आज पार्टी के प्रणेता एवं आधार स्तंभ, महान चिंतक एवं संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया । प्रभारी के रूप में मुख्य वक्ता सुरेश भीमनानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है, प्रधानमंत्री एवं सर्वाधिक मुख्यमंत्री तथा महत्वपूर्ण पदों पर भाजपा की स्वीकार्यता है तो इसके पीछे मूल मंत्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत एवं एकात्म मानववाद का मूल मंत्र है ।श्री भीमनानी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूरी भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चल रही है और देश के अंतिम व्यक्ति तक उनके सिद्धांतों को पहुंचा रही है। पंडित दीनदयाल ने आजादी के बाद कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ होता है स्व का तंत्र और वह विशुद्ध रूप से देसी होना चाहिए, विदेश से उसकी नकल नहीं होनी चाहिए। पंडित दीनदयाल ने जो एकात्म मानववाद का मंत्र दिया उसे सभी ने स्वीकारा और पूंजीवाद तथा साम्यवाद समाप्त हो गए । श्री भीमनानी ने के पंडित जी के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सावन वर्मा ने भी पंडित दीनदयाल के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए हम सभी कार्यकर्ता उस पथ पर चलकर नए और समर्थ तथा सशक्त भारत के निर्माण के स्वप्न को साकार करने के लिए संकल्प लें। साथ ही कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने भी पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को विस्तार से बताया और शिव वर्मा तथा सुनील बाजपेई तथा उत्तर मंडल के अध्यक्ष अतुल रायजादा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया और कार्यक्रम के पश्चात भाजपा द्वारा आजीवन सहयोग निधि का संग्रहण भी किया गया ।. मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा अपने संगठनात्मक कार्य एवं खर्च आजीवन सहयोग निधि से प्रदत राशि से किया करती है ,और आज के दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं से आजीवन सहयोग निधि का संग्रह करती है ।आज उत्तर मंडल के अध्यक्ष अतुल रायजादा के नेतृत्व में दो लाख 83 हजार रुपए की राशि का संग्रह स्व स्फूर्त हुआ। सभी ने खुले दिल से भाजपा को समर्पण राशि दी। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल के महामंत्री ऋषि चौधरी एवं आभार प्रदर्शन हर्ष रामटेके ने किया।आज के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नीलकंठ गड़े,पारस वर्मा,सुनील साहू, गगन आईच,सुमित भाटिया,नागेश यदु,मुकेश ध्रुव,पंकज क़ुरजेकर, संदीप भाटाचार्य,चन्द्रभान जंघेल, तरुण साहू ,नरेश कोचर, सज्जन सिंह ठाकुर, दीपक शेंडे, भुनेश्वरी साहू, मंगल पतोड़े, शैल यादव, शांति पात्रे, संगीता मिश्रा, विद्या यादव, ललित नायडू,मनीष जैन,कमलेश वंदे, मदन यादव समीर श्रीवास्तव आदित्य पराते, प्रशांत झझाने, संतोष साहू, पंकज जैन, पिंटू वर्मा, सलीम कुरैशी ,नितेश यादव, प्रकाश गोंडाने,संतोष कुमार सिंह,जीवन कुमार, हितेंद्र रंगारी अमन जयसवाल, मनोहर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
