
राजनांदगांव/मोहला – नरसिंह भंडारी क्षेत्र क्रमांक 22 विधानसभा मोहला-मानपुर से जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायत के माध्यम से हर गांव और लोगो के सेवा करते हुए शानदार 2 साल का कार्यकाल पूर्ण हुआ क्षेत्र में आम जनमानस से लगातार संपर्क बनाकर लोंगों के सेवा को ईश्वर की सेवा भाव समझते हुए विभिन्न ग्राम पंचायत के मूलभूत समस्याओं को ध्यान देते हुए उन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध महसूस करते हुए जिस प्रकार से कार्य किये है, उससे आज जनमानस में लोकप्रिय जन सेवक के रूप में देखा जा रहा है, उनके सफल 02 वर्ष पूर्ण होने पर उनके समर्थको और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ जेष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्तओं के द्वारा हर्ष महसूस किया गया |
