ग्राम जोशीलमती सेवा सहकारी समिति में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर छत्तीसगढ द्वारा कलेक्टर/ तहसीलदार/ राजस्व अधिकार
विषय समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय वृद्धि एवं असमय बारिश से फसल को नुकसान का मुआवजा शीघ्र प्रदान करने व अन्य मांग बाबत छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा द्वारा निम्न मांग करती है जिसमें धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाया जाय. रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें ,असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से हुई नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए, पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष की बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करें अतः आपसे आग्रह है कि उपरोक्त सभी मांग 3 दिवस के अंदर पूर्ण करने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहू, किसान मोर्चा मंत्री हीरेंद्र कुमार साहू, घनश्याम साहू,मानसिंह साहू, राजेश पोर्ते, रामकुमार साहू, कोमल साहू , पिरीत राम चन्द्रवशी , लक्ष्मण, भिखम दास साहू ,अनुपचंद ,गनेश साहू, डोमन लाल, प्रताप सिंह, नरेश कुमार ,रुपचंद ,अर्जुन सिंह ,शिव कुमार साहू एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
