प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपने स्कूल समय में सक्रिय NCC कैडेट भी रहे

राजनांदगांवः दिल्ली में आयोजित करियप्पा ग्राउंड में एन.सी.सी. कैडेट्स रैली में एन.सी.सी. एन.एस.एस, खिलाड़ियों एवं भारत के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है युवाओं मे एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है जब भारत 2047 में आजादी का 100 वर्ष पूर्ण करेंगा तब भारत के हर युवा इसके साक्षी होगा। साथ ही पंजाब केसरी लाला लाजपत राय और फिड मार्सल करियप्पा को नमन किये। प्रधानमंत्री मंत्री जी ने बताया कि नई शिक्षा के तहत 90 यूनिवर्सिटी में इलेक्टीव सबजेक्ट के रूप में चयन किया गया है जिसमें 1 लाख विद्यार्थियों ने एन.सी.सी. में हिस्सा लिया है ,वहीं एन.सी.सी. को मजबूत करने के लिए रिव्यू कमेटी की स्थापना किया गया है जिसमें सीमावर्ती इलाकों के स्कूलों से 1लाख विद्यार्थियों को एन.सी.सी. में लाने का लक्ष्य है , साथ ही नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि देश में आपार अवसर मौजूद हैं जिसमें देश कि बेटियों ने बडी संख्या में सैनिक स्कूल में प्रवेश ले रहे है , सेनाओं के बडी जिम्मेदारी पर है ,एयर फोर्स में फाइटर विमान उडा रहे हैं । इस संबंध में भाजयुमो के जिला स्वाध्याय योजना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने कहा कि मैं स्वयं नेवल एन.सी.सी. कैडेट रहा हूँ और हर विद्यार्थियों को पढाई के साथ एन.सी.सी. एन.एस.एस. तथा खेलों में भाग लेना चाहिए जिससे अनुशासित होकर अपना व्यकितत्व निर्माण कर किसी भी क्षेत्र में जा सके यही एन.सी.सी. परेड का पावर हैं ,दुनिया भारत को उम्मीदो से भरा भविष्य देख रहा हैं और हमारे पास अनेक अवसर हैं बस हमें दृढसंकल्पित होकर अगर हर विद्यार्थी ,युवा सच्ची लगन से पढाई के साथ अन्य क्रियाकलापों में हिस्सा लेंगे तो वह कभी विफल नहीं होंगे उनका सर्वांगीण विकास होता रहेगा।
