अभी दो दिनों तक वातावरण में इसी तरह ठंडकता बनी रह सकती है। ठंडी हवा व गुनगुनी धूप से मौसम इस दौरान खुशनुमा बना रहेगा। इसी अवधि में रात के तापमान में थोड़ी ओैर कमी आने की संभावना जताई गई है। उसके बाद दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी का दौर शुरू होने का अनुमान है। शुक्रवार को दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। बीती रात में तापमान 9.6 डिग्री के साथ सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया।
शुक्रवार को सुबह से वातावरण में अनुकूल ठंडकता रही। आसमान साफ रहने से धूप जरूर खिली रही, लेकिन उसमें तेज नहीं थी। दोपहर में भी वातावरण सामान्य दिनों की तुलना में ठंडा रहा। देर शाम को आसमान में कुछ देर तक जरूर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बाद में वह भी गायब हो गया। शनिवार को भी प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आने के कारण मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
स्थिर बना रहेगा दिन का तापमान
न्यूनतम तापमान में कमी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी यह दौर जारी रहने का अनुमान लगाया है। इस बीच दिन में मौसम का मिजाज यथावत बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
ठंडी हवा से ठिठुरन बरकरार प्रदेश में अभी उत्त्र दिशा से शुष्क व ठंडी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में एक-दो पैकेट में शीतलहर की स्थिति निर्मित होने की भी संभावना है। इस अवधि में प्रदेश उत्तरी भाग के एक-दो पैकेट में प्रातःकाल हल्की से मध्यम घना कोहरा बनने की संभावना बताई गई है।
प्रमुख शहरों का मौसम
राजनांदगांव 24.0 09.6
रायपुर 23.2 09.7
बिलासपुर 22.8 08.0
दुर्ग 24.2 08.2
