कोरोना संक्रमण का असर शिक्षा पर भी पड़ा है। संक्रमण की वजह से स्कूलें बंद हो गई। ऐसे में बच्चों को शिक्षा के स्तर से जोड़े रखने के लिए पढ़ाई तुंहर दुआर योजना के तहत शिक्षकों ने गांव के गली-मोहल्ले में अध्यापन की व्यवस्था बनाई। कोरोना की दूसरी लहर में पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 चलाया गया। इस योजना में निस्वार्थ भाव से काम करने वाले शिक्षकों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी ब्लाकों से चार-चार शिक्षकों का चयन किया गया है। गणतंत्र दिवस पर कुल 36 शिक्षकों का सम्मान होगा।
इन शिक्षकों का होगा सम्मान
जिले के कुल 36 शिक्षकों का सम्मान होगा। इसमें राजनांदगांव ब्लाक के रानीतराई प्रायमरी स्कूल की शिक्षिका चंद्रवली साहू, कन्हारपुरी कन्या प्रायमरी स्कूल के शिक्षक नारायण साहू, जोरातराई प्रायमरी स्कूल से शिक्षक ओगेश्वर प्रसाद साहू, मोंहदी मीडिल स्कूल से प्रेमनारायण साहू और अंबागढ़ चौकी ब्लाक में मेटेपार प्रायमरी स्कूल की सुरेखा साहू, तेलीटोला प्रायमरी स्कूल से भारती द्विवेदी, बिहरीखुर्द से शिक्षिका सागरबती साहू, बोइरडीह प्रायमरी स्कूल के शिक्षक दिलीप कुमार खरे, छुईखदान ब्लाक में कन्या हाइस्कूल छुईखदान से डा. रश्मि खरे, साल्हेवारा से बहादुर सिंह खुसरो, बागुर से सौरभ यादव, सूराडबरी मीडिल स्कूल से दिलीप कुमार तोमर, छुरिया ब्लाक के साल्हेटोला प्रायमरी स्कूल की पद्मा लहरे, बूचाटोला से बिरेंद्र कुमार साहू, गोपालपुर से विष्णु यादव, बूचाटोला से सुंदर लाल साहू, डोंगरगांव ब्लाक के भाखरी प्रायमरी स्कूल से मेनका यादव, रामपुर से आरती श्रीवास्तव, खपरीकला से हेमंत कुमार सूर्यवंशी, किरगी मीडिल स्कूल से कमला सिन्हा। डोंगरगढ़ ब्लाक के बांसपहाड़ प्रायमरी स्कूल से विद्यामती साहू, धुसेरा मीडिल स्कूल की हेमलता शर्मा, भेलवाटोला से राजेंद्र साहू, सेनडोंगर प्रायमरी स्कूल से देवेंद्र खोब्रागढ़े। खैरागढ़ ब्लाक के दपका मीडिल स्कूल से अजय सिंह राजपूत, मुंहडबरी प्रायमरी स्कूल से रूपेश कुमार देशमुख, लिमतरा प्रायमरी स्कूल से दिलीप वर्मा, बढ़ईटोला स्कूल की विभा पाटकर। मानपुर ब्लाक के मेंढाखुर्द प्रायमरी स्कूल के जनक आर्य, दुलकी से देवार सिंह नायक, घोटिया मीडिल स्कूल से देवशंकर तारम, शासकीय हाईस्कूल ईरागांव से धनेश्वर पिस्दा और मोहला ब्लाक में गोटाटोला हाइस्कूल से भूमित्र कुमार दुबे, कर्रामटोला मीडिल स्कूल की सरिता सूर्यवंशी, कोटरालपारा प्रायमरी स्कूल की शिक्षिका संतोषी सलामे व शासकीय प्राथमिक शाला काड़े से शिक्षक खेमचंद ठाकुर को सम्मानित किया जाएगा।
