सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर शिक्षित बेरोजगार से डेढ़ लाख रुपये ठगी करने वाले आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बताया कि ग्राम बाजार अतरिया निवासी 32 वर्षीय धनेश्वरी वर्मा ने डोंगरगढ़ सलोनी निवासी धर्मेंद्रदास वैष्णव से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में ड़ेढ़ लाख रुपये ली थी। रकम लेने के बाद आरोपित महिला नौकरी लगाने टालमटोल करने लगी। यहीं नहीं रकम वापस करने आनाकानी करने लगी।
पूछताछ में खुलेंगे कई राज
आरोपित महिला ने अलग-अलग किस्तों में रकम ली। रकम लेने के बाद घुमाने लगी। प्रार्थी ने कई बार रकम लौटाने की बात कही तो उसे घुमाने लगी। लेकिन आरोपित महिला अधिकारियों से बात होने का हवाला देकर घुमाती रही। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तलाश में जुटी थी। मंगलवार को आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ के बाद और कई राज खुलेंगे।
बेटी को मायके छोड़ लौटे रहे पिता को ट्रक ने कुचला, मौत
राजनांदगांव। बेटी को मायके छोड़ वापस घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम घिरघोली सिद्धबाबा मंदिर पुलिया की पास की है। तेज रफ्तार ट्रक मोड़ में ट्रक को नियंत्रित नहीं कर पाया और सामने से आ रही मोटर साइकिल चालक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस में बताया कि बेमेतरा जिला के ग्राम पतरझोरी निवासी सुरेंद्र वर्मा अपनी बेटी को मायके छोड़ने ग्राम काचरी आया था। बेटी को मायके छोड़ वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया हादसे में सुरेंद्र के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोटें आई थी, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सको में मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रमीणों की भीड़ जुट गई।
चालक हिरासत में हादसे के बाद ट्रक चालक भागने के फिराक में था, लेकिन पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक का दामाद धर्मेंद्र मौके पर पहुंचा।मामले में पुलिस में आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। ट्रक को जब्त कर लिया है। इसके पहले पर मार्ग में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसमे कइयों ने अपनी जान गवाई है।
