छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने अपनी विभिन्ना मांगों को लेकर संयुक्त संचालक शिक्षा को ज्ञापन सौंपा। सहायक शिक्षक एवं शिक्षक एलबी संवर्ग के पदोन्नाति, वरिष्ठता निर्धारण सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा ने बताया कि नियमानुसार वरिष्ठता सूची का संधारण, पात्र शिक्षक को सर्व प्रथम माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नाति तथा रिक्त हुए पद पर सहायक शिक्षक एलबी को शिक्षक एलबी के रिक्त पद को जोड़कर पद्दोन्नाति, अंतिम क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा भरे जाने वाले वरिष्ठता सूची में जो शिक्षक एलबी पदोन्नाति ले लिए है उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी की वरिष्ठता सूची से हटाकर अंतिम वरिष्टता सूची संधारण करने के बाद ही प्राथमिक शाला प्रधान पाठक में पद्दोन्नाति देने की मांग की गई। पदोन्नाति के लिए रिक्त पदों की गणना छग राजपत्र 2019 के प्रकाशन के बाद से जनवरी 2022 तक के पद एवं सेवानिवृत्त होने वाले और निधन हुए पदों को जोड़ा जाए।
पदोन्नाति का लाभ दिया जाए
सह्ययक शिक्षक, शिक्षक ने दो विषय पर स्नातक किया है और प्राधिकृत अधिकारी से अनुमति प्राप्त होने एवं सेवा पुस्तिका में दर्ज होने पर संबंध द्वारा जिस विषय में अपनी सहमति प्रस्तुत करता है उसे मान्य करते हुए पदोन्नाति का लाभ दिया जाए तथा योग्यता धारी सह्ययक शिक्षक को ग्रंथपाल के पद पर पद्दोन्ती दिया जाए। वरिष्ठता सूची में पीटीआइ एलबी संवर्ग की संभाग स्तरीय सूची जारी किया जाए। जिले में वरिष्ठता सूची में अलग-अलग तरीके से निर्धारण किया गया है उसमें तत्काल एकरुपता के बाद ही पदोन्नाति की प्रक्रिया अपनाई जाएगा।
इस दौरान सहायक संचालक एन स्वामी, जिलाध्यक्ष दुर्ग शत्रुहन साहू, प्रांतीय महामंत्री ओम प्रकाश पांडे, जिला सचिव जीवन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमल वैष्णव, ब्लाक अध्यक्ष वकील मिर्जा, जागेश्वर साहू, चिंताराम पाटिल व अन्य मौजूद रहे।

